फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रैफिक पुलिस और सेतु निगम आमने-सामने, कहा- दादानगर में जब तक सर्विस लेन नहीं, तब तक पुल का काम नहीं

Wed, 07 Feb 2024 09:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: डीसीपी ट्रैफिक ने औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क को बंद करने की तैयारी पर नाराजगी जताई है। साथ ही, सेतु निगम के अधिकारियों व ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सर्विस लेन बनने से पहले काम नहीं शुरू करेंगे।
  • 55 करोड़ की लागत से बनना है पुल।
  • 727 मीटर है पुल की लंबाई।
विज्ञापन
दादानगर पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दादानगर नया पुल निर्माण से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के चलते ट्रैफिक पुलिस और सेतु निगम आमने सामने आ गए हैं। ट्रैफिक विभाग ने पुल का निर्माण करा रहे सेतु निगम से साफ कह दिया है कि जब तक विजयनगर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए दादानगर औद्योगिक एरिया जाने के लिए पहले से तय सर्विस लेन नहीं बनाएंगे, तब तक काम शुरू नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन

इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क के आसपास किए जा रहे काम को रुकवा दिया है। निर्माण एजेंसी अभी तक दादानगर क्रॉसिंग के आसपास पिलर निर्माण का काम कर रही थी। मंगलवार को पुल के लिए विजयनगर की तरफ पिलर बनाने के लिए बैरिकेड करने की तैयारी में थी। ट्रैफिक कर्मियों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों के माध्यम से डीसीपी तक पहुंचा दी।

इसके बाद वे मौके पर पहुंच गईं। डीसीपी ने कहा कि पहले से तय है कि सर्विस लेन का निर्माण किया जाएगा ताकि विजयनगर से आने वाले भारी वाहन औद्योगिक क्षेत्र की ओर जा सकें। लेकिन कार्यदायी संस्था ने अब तक सर्विस लेन का निर्माण नहीं किया है। ऐसे में जब तक इसका निर्माण नहीं होगा, तब तक काम शुरू नहीं करने दिया जाएगा।

बगैर सर्विस लेन बनाए काम शुरू किया तो हालात हो जाएंगे बेकाबू
अभी तक निर्माण एजेंसी का सारा काम दादानगर औद्योगिक क्षेत्र जाने वाले मोड़ तक सीमित था। इस वजह से विजयनगर चौराहे से औद्योगिक क्षेत्र की ओर वाहन जा रहे थे। अगर कार्यदायी संस्था बिना सर्विस लेन का निर्माण किए इस रूट को बंद करती है तो हालात बेकाबू हो जाएंगे।

निर्माण की वजह से बाधित है यातायात
ऐसा इसलिए है, क्योंकि पहले ही दादानगर क्रासिंग के आसपास निर्माण की वजह से यातायात बाधित है। इस वजह से सीटीआई की ओर जाने वाला सारा वाहनों का दबाव बैंक ऑफ बड़ौदा चौराहे से लेकर चावला और नंदलाल व सचान चौराहे तक पर आ गया है। अगर औद्योगिक क्षेत्र तक जाने वाला रूट भी बंद हुआ तो भारी वाहनों का भी सारा दबाव भी फजलगंज से बीओबी, चावला व नंदलाल और सचान चौराहे तक पहुंच जाएगा, जिससे दक्षिण जाने वाले रास्ते पर हालात बेकाबू हो सकते हैं।

सर्विस लेन बनाने पर फंसा है पेंच
निर्माण कर रही एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि इसी रास्ते से मेट्रो को भी अपना कॉरिडोर बनाना है। जिस जगह सर्विस लेन प्रस्तावित है, वहां कुछ समय बाद मेट्रो पिलर बनाने का काम करेगा। ऐसे में सर्विस लेन बनाया जाना पैसे की बर्बादी है। हालांकि पुल निर्माण के समय ही तय था कि सर्विस लेन का निर्माण किया जाएगा ताकि वाहनों का आवागमन जारी रहे। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस उसी शर्त के अनुसार सर्विस लेन बनाने के लिए अड़ गई है।

अफीमकोठी चौराहे का खुलेगा डिवाइडर
शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए किए जा रहे बदलावों के बीच दो और फैसले लिए गए हैं। इनके तहत अनवरगंज रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रैफिक का दबाव देखते हुए अफीम कोठी चौराहे का बंद कट फिर से खोला जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में आसानी होगी। डीसीपी ट्रैफिक ने इन दोनों जगहों का निरीक्षण करने के बाद यह आदेश दिया है।

हैलट नहरिया के पास हनुमान मंदिर से 50 मीटर आगे से लिया जाएगा यू टर्न
जीटी रोड पर हैलट नहरिया के पास दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के सामने बने कट को बंद किया जाएगा। यहां से 50 मीटर आगे से यू टर्न लिया जाएगा। यह फैसला मंदिर के बाहर लगने वाली भक्तों और उनके वाहनों की भीड़ को देखते हुए लिया गया है। वर्तमान में इस कट से नजीराबाद से कोकाकोला व मोतीझील की ओर जाने वाले वाहन यूटर्न लेते हैं।
विज्ञापन

दो महीने में सर्विस लेन का निर्माण कर लिया जाएगा। अभी यातायात में कोई अवरोध नहीं है। जिस तरफ काम रुकवाने की बात कही जा रही है, उस तरफ अभी काम नहीं शुरू हुआ है।  -विजय कुमार सेन, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु नगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें