फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: थाने के पास व्यापारी का बैग काटकर 50 हजार पार, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कलक्टरगंज थाने से चंद कदम दूर ऑटो सवार कपड़ा व्यापारी का बैग काटकर टप्पेबाजों ने मंगलवार दोपहर 50 हजार रुपये पार कर दिए। भनक लगते ही व्यापारी ने भाग रहे एक आरोपी को दौड़कर बाइक समेत पकड़ लिया। आरोपी का साथी पैसा लेकर भाग निकला। लोगों ने टप्पेबाज की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। मौके पर जुटे व्यापारियों ने पुलिस पर तहरीर बदलवाने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया। एसीपी कलक्टरगंज आकांक्षा पांडेय ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

फतेहपुर के गाजीपुर निवासी कपड़ा व्यापारी हारून मंगलवार दोपहर टाटमिल से घंटाघर जाने के लिए ऑटो में बैठे थे। आरोप है कि रास्ते में ऑटो में मौजूद एक व्यक्ति ने उनका बैग काटकर 50 हजार रुपये निकाल लिए। घंटाघर के पास उतरने पर हारून को वारदात का पता चला। उन्होंने एक आरोपी को बाइक से भागते देखा। शोर मचाते हुए पीछा कर उन्होंने उसे पकड़ लिया, लेकिन उसका साथी भाग निकला।
सूचना पर भाजपा बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता और नौघड़ा कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष शेषनारायण त्रिवेदी समेत व्यापारी नेता थाने पहुंचे। पुलिस पर पीड़ित से तहरीर बदलवाने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने विरोध जताया।
विज्ञापन

विनोद गुप्ता ने कहा कि पिछले 15 दिनों में व्यापारियों के साथ तीन घटनाएं हो चुकी हैं। त्योहार के दौरान कारोबारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। थानाप्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें सीसीटीवी फुटेज के सहारे फरार आरोपी की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें