फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: स्कूल से साइकिल पर घर जा रहे कक्षा 4 के छात्र को ट्रैक्टर ने रौंदा, पांच घंटे जाम रहा मार्ग

Fri, 30 Aug 2019 09:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक फरार, पांच घंटे तक जाम किया मामन-गंगदासपुरा मार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा में स्कूल से साइकिल पर घर जा रहे कक्षा चार के छात्र को शुक्रवार की दोपहर ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे से खफा ग्रामीणों ने मामन-गंगदासपुरा मार्ग पर पांच घंटे तक हंगामा करते हुए जाम लगाया। पुलिस के समझाने और गांव के एक व्यक्ति पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए तहरीर देने के बाद ग्रामीणाें ने जाम खोला।
विज्ञापन


पांच घंटे के जाम से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। ऊसराहार क्षेत्र के गंगदासपुरा निवासी बृजेश यादव का पुत्र रवि (11) मामन के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा चार में पड़ता था। दोपहर बारह बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। स्कूल से सौ मीटर दूर गंगदासपुरा मार्ग पर ट्रैक्टर ने छात्र को रौंद दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस अभी औपचारिकता पूरी ही कर रही थी, तभी छात्र के परिजन और अन्य ग्रामीण पहुंच गए। छात्र का शव देखकर सभी भड़क गए और हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी। परिजनों का आरोप था कि गांव के जिस व्यक्ति के ट्रैक्टर से हादसा हुआ, उससे रंजिश चलती है। 
विज्ञापन


आरोप लगाया कि रंजिशन उस व्यक्ति ने बेटे को ट्रैक्टर से रौंद दिया। ग्रामीणों का गुस्सा देख मौके पर चौबिया व भरथना थाने की पुलिस समेत सीओ बैजनाथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करने लगे। ग्रामीण साजिश रचने वाले व्यक्ति को मौके पर बुलाने पर अडे़ रहे और शव नहीं उठने दिया। शाम पांच बजे रवि के परिजनों ने उसी व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। सीओ ने बताया कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें