फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाबोधि एक्सप्रेस के गुजरते ही पटरी चटकी: 35 मिनट बाधित रहा यातायात, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस रोकी

Tue, 02 Nov 2021 12:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

कानपुर देहात के झींझक में दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर ट्रैक चटकने से हड़कंप मच गया। पटरी चटकने से दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर यातायात्र करीब तीस मिनट तक बाधित रहा।
विज्ञापन
चटकी हुई पटरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के झींझक में दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के परजनी हाल्ट व शाहपुर फाटक के बीच डाउन लाइन की महाबोधि एक्सप्रेस गुजरते ही पटरी चटक गई। पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन ने सूचना झींझक स्टेशन पर दी। मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूआई स्टॉप ने टूटी पटरी को फिश प्लेट से कसकर ठीक किया।
विज्ञापन


इस बीच करीब 35 मिनट तक डाउन लाइन का यातायात बाधित रहा। बाद में काशन देकर डाउन लाइन की ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया। दिल्ली से गया बिहार जा रही महाबोधि एक्सप्रेस परजनी हाल्ट व शाहपुर फाटक के बीच सोमवार की शाम 05:05 बजे पर गुजर रही थी।

उसी दौरान खंभा नंबर 1085/22 व 24 के बीच पटरी चटक गई। पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन श्याम बिहारी की नजर टूटी पटरी पर पड़ी तो उसने तत्काल सूचना झींझक स्टेशन कार्यालय पर दी। स्टेशन मास्टर झींझक की सूचना पर पहुंचे डब्ल्यूआई झींझक ने कर्मियों के साथ टूटी पटरी को फिश प्लेट से कसकर ठीक किया।
विज्ञापन


इसके बाद 05:45 बजे डाउन लाइन का यातायात धीमी गति से शुरू किया जा सका। इस बीच डाउन की स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को 05:15 से 45 मिनट तक कंचौसी स्टेशन पर रोका गया। पीडब्ल्यूआई सियाराम बिंद ने बताया कि टूटी पटरी को फिश प्लेट से कसकर ठीक कर दिया गया है।

यातायात निरीक्षक फफूंद ब्रजेश कुमार मीणा ने बताया कि पटरी टूटने के कारण 35 मिनट तक डाउन लाइन का यातायात बाधित रहा था। मरम्मत के बाद धीमी गति से डाउन लाइन से ट्रेनें गुजारी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें