फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टमाटर का सुर्खपन कम...तो प्याज खा रहा भाव, महाराष्ट्र की खाली गोदामों ने बढ़ाए दाम, कीमतें निकाल रहीं आंसू

Sun, 29 Oct 2023 03:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: थोक बाजार की कीमतों में बढ़ोतरी से फुटकर बाजार भाव भी चढ़ा है। प्याज की कीमतों में 30-50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बाजार में अच्छी क्वालिटी का प्याज 60 रुपये प्रति किग्रा़ की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन
महंगा हुआ प्याज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांग और उपलब्धता में बिगड़े सामंजस्य से बाजार में प्याज के भाव चढ़ गए हैं। देश में मांग के साथ ही निर्यात किए जा रहे प्याज से महाराष्ट्र के गोदाम खाली होने की कगार पर आ गए हैं। इसका प्याज के भाव पर असर दिख रहा है। प्याज की कीमतों ने रसोईघर का बजट बिगाड़ने का काम किया है।

विज्ञापन

प्याज थोक बाजार में 54-56 और फुटकर में 60 से 80 रुपये प्रतिकिग्रा़ के भाव बिक रहा है। तीन-चार दिनों में बढ़ी प्याज की कीमतों ने लोगों के आंसू निकाल दिए हैं। अभी टमाटर का सुर्खपन कम हुआ ही था कि अब प्याज भाव खाने लगा है। तीन-चार दिनों में प्याज की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है।
थोक बाजार की कीमतों में बढ़ोतरी से फुटकर बाजार भाव भी चढ़ा है। प्याज की कीमतों में 30-50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बाजार में अच्छी क्वालिटी का प्याज 60 रुपये प्रति किग्रा़ की दर से बिक रहा है। यही प्याज गली-मोहल्लों में सब्जी का ठेला लगाने वाले दुकानदार 80 रुपये की दर से बेच रहे हैं।

विज्ञापन

कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई
सब्जी मंडी में प्याज की थोक आढ़त चलाने वाले मोहम्मद अहमद यासीन आदि ने बताया कि महाराष्ट्र के लासलगांव को प्याज की कीमतों का बेंचमार्क माना जाता है। वहां पर प्याज की कीमतों में करीब 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। बताया कि देश में मांग के साथ ही प्याज का निर्यात भी हो रहा है।
विज्ञापन

नए प्याज की आमद पर भाव नियंत्रण में आने की संभावना
इससे महाराष्ट्र में प्याज के गोदाम खाली होने की कगार पर आ गए हैं और यही वजह है कि प्याज के भाव चढ़ गए हैं। बताया कि यह भाव वक्ती तौर पर ही बढ़े हैं, जल्द ही राजस्थान के अलवर, गुजरात के राजकोट, गोनल आदि से नए प्याज की आमद शुरू होने पर भाव नियंत्रण में आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें