कानपुर। जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन 2016 का रिजल्ट बुधवार को घोषित होगा। इस टेस्ट में देशभर के 12 लाख स्टूडेंट शामिल हुए हैं। इसमें दो लाख स्टूडेंट क्वालीफाई होंगे। यही क्वालीफाई स्टूडेंट आईआईटी में एडमिशन के लिए प्रस्तावित जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस का फार्म भर सकेंगे। इसका आयोजन 22 मई को दो पालियों में कराया जाना है।
आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी, जीएफटी और आईएसएम धनबाद में एडमिशन के लिए टेस्ट का रिजल्ट बुधवार को आएगा। इसका एलान सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) ने पहले ही कर दिया था। सीबीएसई का कहना है कि जेईई मेन की मेरिट लिस्ट नहीं जारी होगी। क्वालीफाई करने वाले स्टूडेंट जेईई एडवांस का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म भरेंगे। यह आईआईटी और आईएसएम धनबाद की प्रवेश परीक्षा का क्वालीफाइंग एग्जाम है। हालांकि जेईई मेन के 60 फीसदी और बोर्ड मार्क्स के 40 फीसदी मार्क्स को मिलाकर एनआईटी, ट्रिपल आईटी, जीएफटी की मेरिट लिस्ट बनती है। इसी मेरिट से सीटें भी भरी जाती हैं।
29 से करें जेईई एडवांस
का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
कानपुर। जेईई मेन का रिजल्ट आने के बाद ही आईआईटी के जॉइंटएंट्रेंस टेस्ट (जेईई) एडवांस 2016 की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसका विस्तृत शेड्यूल आ गया है। वेबसाइट www.jeeadv.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। जेईई एडवांस का आयोजन सात आईआईटी परिक्षेत्र में होगा। आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र के यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में केंद्र बनाए गए हैं। दुबई में भी टेस्ट कराया जाएगा।