फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नगर ग्रामीण इकाई में मचा हड़कंप

Wed, 27 Apr 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर में रविवार को सर्राफा कारोबारियों के समर्थन में जुलूस निकालते बसपाई।
विज्ञापन
कानपुर। शहर इकाई के बाद अब नगर ग्रामीण इकाई में हंगामा मच गया है। महासचिव विनोद प्रजापति के इस्तीफा देने के बाद अब कहा जा रहा है कि इकाई के कई और बड़े पदाधिकारी इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले अचानक शहर इकाई भंग करने के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश के बाद यह चर्चा शुरू हो गई थी कसाइकिल यात्रा (एक मई) के बाद नगर ग्रामीण इकाई को भी भंग किया जा सकता है। लेकिन
 उससे पहले ही ग्रामीण इकाई में विघटन शुरू हो गया। महामंत्री विनोद ने 25 अप्रैल की शाम को बिना अपने जिलाध्यक्ष को बताए सीधे प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया। मंगलवार को जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव दोपहर तक विनोद को कारण जानने के लिए ढूंढते रहे। बाद में नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ विनोद से काफी देर तक इस्तीफा देने की वजह पूछी। लेकिन वह बिना कुछ बोले अपनी बात पर अडिग रहे। इधर विनोद के इस्तीफे के बाद महासचिव की कुर्सी पर भी कई लोगों ने अपनी निगाह लगा दी है। बताया जा रहा है, इस बार इस सीट पर युवा कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें