सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही नवजात शावकों पर नजर
देश में लगतार बाघों की संख्या कम हो रही है। इस कड़ी में कानपुर के चिड़ियाघर में देर रात त्रुशा नाम की बाघिन ने 4 बच्चों को जन्म दिया जिस पर कानपुर जू प्रशासन में खुशी का माहौल है। अब कानपुर जू में कुल 11 बाघ हो गये, जो कि उत्तर प्रदेश के चिड़ियाघरों में कानपुर में सबसे ज्यादा टाइगर हो गये है।
चिड़ियाघर के डॉक्टर आर के सिंह ने बताया की कानपुर चिड़ियाघर में त्रुशा नामक बाघिन ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि ये शावक आदमखोर बाघ प्रशांत के बच्चे है। प्रशांत नाम के बाघ को दो साल पहले फर्रुखाबाद से लाया गया था। वो बाघिन त्रुशा के साथ बन्द था देर रात त्रुशा ने 4 शावकों को जन्म दिया है जिसमें दो पूर्णतः स्वस्थ्य हैं व 2 कुछ कमजोर नजर आ रहे हैं। अभी बाघिन त्रुशा के बाडे़ में सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है जिससे कोई गड़बड़ न हो सके। बाघों की संख्या इस समय सबसे ज्यादा कानपुर जू में है इन चार नये मेहमानों ने कानपुर प्राणि उद्यान को यूपी में नंबर बना दिया है।