कानपुर के गजनेर थाना क्षेत्र के ह्रदयपुर गांव निवासी एक युवती ने पामा चौकी के दरोगा पर बेरहमी से पिटाई का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी कार्यालय को शिकायती पत्र दिया है। वहीं सीओ आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि युवती की पिटाई का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जाएगी।
शुक्रवार को एसपी को प्रार्थनापत्र देने पहुंची गजनेर के हदयपुर गांव निवासी रूबी देवी ने बताया कि गांव वासदेव पुत्र मन्नीलाल, आशीष पुत्र वासदेव, रिषीराम पुत्र रामभजन व रमाकांत पुत्र रिषीराम जबरन नापदान से पानी निकालना चाहते हैं। कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। मुकदमे की जानकारी होने पर उक्त लोगों ने धमकी भी दी थी। बताया कि जांच के लिए पामा चौकी इंचार्ज रामजी दुबे पहुंचे।
वहीं एसपी से शिकायत के बाद नाराज पामा चौकी दरोगा रामजी दुबे व दो सिपाहियों ने घर में आकर गालीगलौज की। विरोध करने दरोगा ने मारापीटा। जिससे हाथ और सिर जख्मी हो गए। मां बचाने दौड़ी तो पुलिसकर्मियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। इधर, एसपी के कार्यालय में न होने पर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई व जमीन पर कब्जा रोकने का प्रार्थना पत्र दिया।