फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: बिना बिल जनरेट किए तीन ट्रक सुपाड़ी पकड़ी, आठ फर्मों और पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 14 Mar 2025 10:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: अकबरपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि सहायक आयुक्त की शिकायत पर धोखाधड़ी कर संपत्ति की डिलीवरी करने की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक जब्त किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में बिना बिल जनरेट किए औद्योगिक क्षेत्र जैनपुर में तहसील प्रशासन ने नौ मार्च को चार ट्रक सुपाड़ी पकड़ी। इसकी कीमत दो करोड़ रुपये बताई गई है। नेशनल ई-वे बिल पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के अनुसार पाया गया कि इनमें से तीन ट्रकों पर लोड की गई सुपाड़ी का बिल जनरेट नहीं किया गया था। इस मामले में राज्य कर सचल दल सहायक आयुक्त अजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने अकबरपुर थाने में आठ फर्मों और पांच लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा पकड़े गए ट्रकों को राज्य कर टीम कानपुर ले गई। यहां पर राज्यकर विभाग की संयुक्त टीमों ने जांच की। इसी बीच कानपुर के किदवईनगर की फर्म जीवी ट्रेडर्स ने पकड़े गए तीन वाहनों के ई-वे बिल नाै मार्च की दोपहर 12:30, 12:32, 12:34 बजे पर जनरेट कर दिए। पकड़ा गया माल नागपुर से अलग अलग फर्मों को भेजा गया था। टीम की जांच में कई फर्मों की संलिप्तता उजागर हुई। ई-वे बिल पर जिन फर्मों का उल्लेख किया गया।
राज्य कर सहायक आयुक्त ने दर्ज कराई रिपोर्ट
उनमें से व्यापारिक गतिविधि दूसरे स्थान पर मिली है, जबकि फर्म मां कामाख्या इंटरनेशनल के पते पर व्यापारिक गतिविधि न होते हुए किराने का व्यापार होते हुए मिला। इस पूरे मामले में राज्य कर सहायक आयुक्त ने मां कामाख्या इंटरनेशनल चिनहट, फैजाबाद रोड लखनऊ, छत्तीसगढ़ रायपुर ट्रांसपोर्ट नगर की यूनिवर्सल लॉजिस्टिक्स, महाराष्ट्र नागपुर गरोबा मैदान की सेवक ट्रेडर्स, कर्नाटक चिक्कमगालुर मरगदा कैंप स्थित टीडीके ट्रेडर्स, नागपुर इटवारी स्थित कृषि लघु गृह उद्योग, पनकी रोड स्थित एसके ट्रेडर्स, दिल्ली बुरारी स्थित एनके इंटरप्राइजेज व चारों वाहनों के मालिक व संलिप्तता के आधार पर अनिल कुमार उर्फ लालजी शुक्ला के नाम रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें