Kanpur News: गुरुवार को सुबह और शाम के साथ दोपहर में एक बजे से तीन बजे तक पानी की आपूर्ति की गई। महाप्रबंधक ने बताया कि यह व्यवस्था 14, 15 और 20 मार्च को भी रहेगी। जोनवार अभियंताओं की ड्यूटी भी लगाई गई है।
कानपुर रंगों के त्योहार होली पर जलकल विभाग 14, 15 तारीख और गंगा मेले पर 20 मार्च को दोपहर में भी दो घंटे प्रेशर से पानी की आपूर्ति करेगा। ये दावा जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके त्रिपाठी ने किया। उन्होंने बताया कि सुबह और शाम के समय सामान्य रूप से पानी की आपूर्ति होगी। यदि किसी मोहल्ले में पानी का संकट हो तो वहां के लोग जलकल के फोन नंबर-0512, 2549018, 9235553826 या 9235553827 डायल कर सकते हैं।
विज्ञापन
वहां पर पानी का टैंकर भेजा जाएगा। गुरुवार को सुबह और शाम के साथ दोपहर में एक बजे से तीन बजे तक पानी की आपूर्ति की गई। महाप्रबंधक ने बताया कि यह व्यवस्था 14, 15 और 20 मार्च को भी रहेगी। जोनवार अभियंताओं की ड्यूटी भी लगाई गई है। पानी की किल्लत की सूचना मिलने पर निशुल्क टैंकर भेजा जाएगा।