फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बहनों ने फिर रोशन किया कानपुर का नाम

Sat, 26 Jan 2019 10:56 AM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बहनों ने फिर रोशन किया कानपुर का नाम
विज्ञापन
कानपुर नई, बस्ती शिवनगर मसवानपुर की रहने वाली तीन सगी बहनों रीना, मीना और रंजना के कमाल से हस्तशिल्प के क्षेत्र में शहर का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है। तीनों बहनों को राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राज्य पुरस्कार और राज्य दक्षता पुरस्कार से सम्मानित किया। इन तीनों बहनों को पुरस्कार के साथ 75,000 रुपये भी मिले हैं। यूपी दिवस समारोह गुरुवार को लखनऊ स्थित अवध शिल्प ग्राम में आयोजित हुआ था।
विज्ञापन


इसमें विभिन्न श्रेणियों में उद्यमियों और हस्तशिल्पियों को राज्य पुरस्कार एवं दक्षता पुरस्कार 2018-19 से सम्मानित किया गया। उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, वस्त्र एवं हथकरघा विभाग की ओर से हस्तशिल्प के लिए कलाकृतियों के साथ आवेदन मांगे गए थे। इस प्रतियोगिता में शहर के हस्तशिल्पी श्रीकृष्ण गुप्ता की सभी बेटियों ने हिस्सा लिया था। पांच कलाकृतियों में दो का चयन दक्षता पुरस्कार की श्रेणी में हुआ जबकि एक का राज्य पुरस्कार की श्रेणी में। नाम के आधार पर दक्षता पुरस्कार रीना गुप्ता और रंजना गुप्ता को मिला। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इन्हें प्रतीक चिह्न और 20-20 हजार रुपये के चेक दिए। राज्य पुरस्कार मीना देवी के नाम रहा। उन्हें 35,000 रुपये का चेक मिला। इस तरह से रीना का यह पहला दक्षता पुरस्कार है। बेटियों की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। इनकी दो बेटियों किरन और ज्योति को इससे पूर्व राज्य पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें