इटावा के बकेवर इलाके के एक गांव के खेत में तीन मोर के शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने फौरन सामाजिक वानिकी कर्मियों इत्तला दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों मोर के शव एकत्रित कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिए।
घटना बकेवर के हर्राजपुर गांव की है। यहां एक सरसों के खेत में तीन मोर के शव मिले हैं। सामाजिक वानिकी कर्मियों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए महेवा पशु चिकित्सालय भेजा है।
बताया जाता है कि बकेवर कस्बे के समीपवर्ती ग्राम हर्राजपुरा स्थित रामचंद्र शर्मा के सरसों के खेतों में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने तीन मोरों के शवों को देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पहले तो 100 नंबर पर दी। काफी देर बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना सामाजिक वानिकी लखना को दी।