फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: जालौन में थोक सब्जी मंडी से जुड़े तीन और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 36 पहुंचा आंकड़ा

Tue, 12 May 2020 11:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
कोरोना रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 36 हो गई है। मंगलवार की देर शाम तीन और लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह तीनों उरई की कालपी रोड स्थित थोक सब्जी मंडी से जुड़े बताए जा रहे हैं। तीनों ही उरई शहर के ही रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


फिलहाल प्रशासन ने पूरी मंडी को सैनिटाइज कराने के लिए दो दिन बंद रखने का आदेश दिया है। लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या को लेकर जिले के लोगों में खौफ व्याप्त हो रहा है। बता दें कि मंगलवार की दोपहर को आई रिपोर्ट में भी तीन पाजिटिव मरीज पाए गए थे।

उस वक्त तक जिले में संक्रमितों की संख्या 33 थी लेकिन देर शाम ही आई एक और रिपोर्ट में तीन मरीज संक्रमित पाए गए। तीनों ही कालपी रोड स्थित थोक सब्जी मंडी के कारोबार से जुड़े हैं। इन तीनों में एक कबीर नगर उरई, दूसरा श्याम नगर उरई तो तीसरा एट तहसील का रहने वाला है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कुछ दिनों से कारोबार के कारण कालपी रोड स्थित सब्जी मंडी की दुकान नंबर पांच में रह रहा था। तीनों को बुखार, खांसी की शिकायत थी। जिस पर उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। मंडी से ही तीन-तीन संक्रमित मिलने से प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। 

आनन फानन में ही पूरी मंडी को खाली कराकर उसे सैनिटाइज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर के मुताबिक, फिलहाल दो दिन के लिए मंडी को बंद भी रखा जा रहा है। इसके अलावा तीनों संक्रमितों के संपर्क का पता लगाकर परिजनों व लिने जुलने वालों के भी सैंपल लिए जाएंगे।

बनेगी फुटकर विक्रेताओं की भी सूची
जिले में इससे पहले भी कृष्णा नगर से सब्जी विक्रेता संक्रमित पाया जा चुका है। अब थोक मंडी में मरीजों के मिलने से स्थिति चिंताजनक हो गई है। प्रशासन अब थोक मंडी आने वाले फुटकर विक्रेताओं की सूची भी बनाएगा, फिर पता लगाएगा कि वे फुटकर विक्रेता किन किन गली मोहल्लों में सब्जी बेचने का काम करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें