फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर में आग लगने से तीन घर जले, नौ मवेशी मरे

विज्ञापन
आग लगने के बाद फटा पड़ा सिलिंडर। - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
चौबेपुर (बिल्हौर)। थाना क्षेत्र के बंसठी ग्राम पंचायत के गांव जोगिनडेरा में गुरुवार शाम खाना बनाने के दौरान सिलिंडर में लगी आग छप्पर तक पहुंचने से एक के बाद एक तीन घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से छोटे-बड़े नौ मवेशियों की मौत हो गई। वहीं सिलेंडर फटने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवारों के मुताबिक आग की घटना में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मालूम हो कि जोगिनडेरा गांव निवासी सपेरे रिंकू नाथ, उपेंद्र नाथ व पटकू नाथ सांपों का प्रदर्शन कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बताया गया है कि गुरुवार को तीनों युवक सर्पों की पोटली लेकर घरों से बाहर चले गए। शाम करीब 4 बजे रिंकू नाथ की पत्नी पूजा गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी अचानक सिलिंडर में आग लग गई। आग देख पूजा बच्चों को लेकर घर से बाहर आ गई और शोर मचाया। इस दौरान छप्पर तक पहुंची आग ने पड़ोसी पटकू नाथ व उपेंद्र नाथ के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। तेजी से बढ़ रही आग से घबराए ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस व दमकल को दी। इसके बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और फिर फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आने से दो भैंस व सात बकरियों की मौत हो गई। वहीं गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवारों के अनुसार, घटना में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान सिपाही लाल ने मामले की जानकारी राजस्व कर्मियों को दी है। थाना प्रभारी कृष्ण मोहन राय ने बताया कि सिलिंडर से झोपड़ी में आग लगी है, जिससे तीन घरों जलने से गृहस्थी जल गई और नौ मवेशियों की मौत हुई है।

आग बुझाते दमकलकर्मी व ग्रामीण। - फोटो : DEHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें