फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर लगाएं रोक, भू माफियाओं पर करें कार्रवाई

विज्ञापन
कृषि यंत्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मंडलायुक्त राजशेखर। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। गुरुवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए कमिश्नर ने कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। इसके बाद विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मिट्टी और बालू के अवैध खनन पर रोक लगाएं। सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों पर भू-माफिया की कार्रवाई करें। सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही न होने की हिदायत सीएमओ को दी। उन्होंने 52 करोड़ की परियोजना रनियां-मैथा मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान कमिश्नर डॉ. राजशेखर ने कहा कि त्योहार पर पटाखा की अवैध बिक्री व भंडारण न हो इस पर नजर रखें। अवैध शराब बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। कहा कि लंबित परियोजनाओं को समय से पूरा करें। मेडिकल कालेज का निर्माण शुरूकराने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल परिसर में आवास बनाए जाने को लेकर कहा कि स्वास्थ्य विभाग व कार्यदायी संस्था दोनों मिलकर निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर कर लें। विद्युत विभाग की समीक्षा में अधिकारियों ने बताया कि कुल 32 करोड़ का बिल बकाया है। केवल शिक्षा विभाग पर 21 करोड़ बाकी है। पुलिस, स्वास्थ्य व अन्य विभागों का बिल जमा नहीं हो रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों के अफसरों को निर्देश दिया कि वह समय से बिल अदा कराएं। कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा में पात्र लाभार्थियों को लाभांवित किए जाने के बाबत जानकारी ली।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। पुखरायां में दो सौ मवेशियों की क्षमता की गोशाला बनाने के निर्देश दिए। रूरा नगर पंचायत में निर्माणाधीन गोशाला का काम पूरा कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में कोविड हास्पिटल एल-वन व एल-टू में मरीजों को समय से दवाएं, खाना, नाश्ता उपलब्ध कराने के लिए कहा। कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है सर्दियों में इसके बढ़ने का खतरा काफी बढ़ जाएगा। मास्क लगाने व सामाजिक दूरी के पालन में शिथिलता न बरती जाए। नगरीय क्षेत्र में दस नवंबर तक वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 21 नवंबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिए। कहा कि काम पूरा होने पर इसका सत्यापन तहसीलदार व एसडीएम स्तर से कराया जाएगा। अपर आयुक्त राजाराम, डीएम डा. दिनेश चंद्र, एसपी केशव कुमार चौधरी, सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, एसडीएम आनंद कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजीव राज, सीएमओ डा. राजेश कटियार समेत जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान के खेत में भेजा सुपर सीडर
कानपुर देहात। अनुदानित कृषि यंत्रों को हरी झंडी दिखाने के दौरान कुरर्वा खुर्द के किसान शफीक अहमद पहुंच गए। उन्होंने कमिश्रर डा. राजशेखर को बताया कि उनके पास 50 बीघे खेती है। धान की फसल थी। नियमों का पालन करने की वजह से पराली नहीं जला रहे हैं। पराली प्रबंधन व बुआई के लिए सुपर सीडर खरीदने को आवेदन किया था, लेकिन नहीं मिल सका। खेती पूरी परती पड़ी है। पराली प्रबंधन का कोई उपाय नहीं सूझ रहा है। गेहूं की बुआई समय से न हुई तो परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगा। यह कहते हुए उनकी आंखों से आंसू निकल आए। यह देख कमिश्रर ने तत्काल कृषि निदेशक को निर्देश दिया कि सुपर सीडर किराए पर भेजकर उनकी खेती में गेहूं की बुआई कराएं। मौके पर ही खड़े सुपर सीडर को उनके गांव के लिए रवान किया। सीडीओ ने शफीक अहमद से हरी झंडी दिखवाई। इससे खुश किसान ने नेग के दौरान सुपर सीडर लेकर उनके खेतों में जाने वाले ट्रैक्टर चालक को तत्काल पांच सौ रुपये दिए। अफसरों ने ताली बजा कर स्वागत किया। सीडीओ ने उप कृषि निदेशक विनोद यादव को उन्हें नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कराकर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें