फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीन अपराधी दोस्तों ने सराफा दुकान में की थी 33 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थाने से चंद कदम की दूरी पर हाईवे किनारे भोलेंद्र चंद्र सोनी की सराफा की दुकान से 33 लाख की चोरी के खुलासे में पुलिस की सात टीमें लगाई गईं हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर से सटे हुए जनपद में रहने वाले तीन अपराधी दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया है। तीनों एक ही बाइक पर बैठकर फतेहपुर की ओर भाग निकले। तीनों पेशेवर अपराधी हैं और हाल ही में जेल से छूटकर आए हैं। पूर्व में एक जिले की पुलिस वारदात के बाद एक अपराधी का हाफ एनकाउंटर भी कर चुकी है। तीनों पर कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

महाराजपुर में वारदात के बाद तीनों माल ठिकाने लगाने के बाद उत्तर के एक राज्य की ओर भागे हैं। पुलिस उनकी लोकेशन लगातार ट्रेस करते हुए 100 से अधिक सीसी कैमरे खंगाल चुकी है। रविवार सुबह महाराजपुर इंस्पेक्टर ने वारदात से संबंधित जानकारी एकत्र करने के लिए टीमों को सभी दिशाओं में रवाना किया। महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुराने चोरों और हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगाली जा रही है।
..........
फतेहपुर और बांदा का तो नहीं गिरोह...

महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे किनारे रहने वाले लोगों के घरों, पेट्रोल पंप, ढाबा, होटल, दुकान, फैक्टरी में लगे सीसी कैमरों के फुटेज के आधार पर पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी है। महाराजपुर पुलिस के अनुसार चोरों की लोकेशन वारदात के बाद फतेहपुर की तरफ जाते मिली है। इससे पहले भी महाराजपुर की कई चोरियों में फतेहपुर, राधानगर और बांदा का गिरोह सक्रिय रहा है। पुलिस को इस आधार पर इसी गिरोह पर शक है।
विज्ञापन

.........
बड़ी चूक : एनएचएआई की तीसरी आंख कानी
33 लाख की चोरी में पुलिस के बाद अब एनएचएआई की भी बड़ी चूक देखने को मिली है। वारदात के बाद थाने के एक दरोगा जब विभाग के हाईटेक कैमरों के फुटेज खंगालने में लगे तो बड़ी चूक सामने आई। पता चला कि चकेरी से फतेहपुर छिवली बार्डर तक 22 किलोमीटर में हाईवे पर लगे कैमरे खराब पड़े हैं। पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि किसी कैमरे में बैटरी डिस्चार्ज है तो किसी में कनेक्शन नहीं हो पाया।
.........

वर्जन

पुलिस की सात टीमों के अलावा मुखबिर तंत्र को भी अलर्ट किया गया है। वारदात के बाद कई अहम सुराग मिले हैं उन पर बारीकी से छानबीन की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। -अभिषेक कुमार पांडेय, एसीपी चकेरी
विज्ञापन

........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें