फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भईया यकीन ताे नहीं हाेगा पर सच यही है, इस शहर के लाेग गटक गए 84 करोड़ की शराब

Mon, 12 Mar 2018 05:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
यूपी के औरैया जिले में पियक्कड़ों की बड़ी फौज खड़ी हो रही है। यह हम नहीं सरकारी आंकड़े बाेल रहे हैं। साल दर साल जहां शराब पीने वालो की तादाद बढ़ रही है। वहीं आबकारी विभाग की बिक्री में भी साल दर साल लाखों में इजाफा हो रहा है।
 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
पिछले साल की अपेक्षा इस साल करीब 15 करोड़ रुपये का इजाफा शराब बिक्री में हुआ है। इस साल देशी, विदेशी शराब व बियर के शौकीन 84 करोड़ रुपये से भी अधिक की शराब पी गए। जिले में सत्र 2017-18 में आबकारी विभाग को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए थे।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
इसके लिए विभाग ने पूरे जिले में 134 ठेकों की नीलामी कराकर दुकानों का आवंटन किया। जिसमें देशी के 72, विदेशी के 33 व बियर 29 ठेके शामिल हैं। इनके माध्यम से आबकारी विभाग ने पिछले सत्र में अप्रैल 2017 से फरवरी 2018 तक 88 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त किया है।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
जिसमें विभाग ने इस पूरे सत्र में पियक्कड़ों से 84 करोड़ 79 लाख 66 हजार 394 रुपये का राजस्व जुटाया है। जबकि पिछली बार 74 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी। इस बार करीब 15 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। जिससे साफ है कि जिले में पियक्कड़ों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें