यूपी के उन्नाव जिले में शर्मशार कर देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई जिसमें न केवल एक महिला की आबरू ही लूटी गई बल्कि भरोसे का भी गला रेत दिया गया।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
पुरवा के एक मोहल्ला निवासी महिला का आरोप है कि पति गैर प्रांत में काम करते हैं। वह घर में दो छोटे बच्चों के साथ रहती है। करीब तीन महीने पहले उसकी तबीयत खराब थी।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला युवक उसके पास आया। उसने बुखार के बहाने नींद की दवा खिलाकर दुष्कर्म किया। होश आने पर जानकारी हुई। अगले दिन युवक फिर घर आया।
उसने अश्लील वीडियो बनाने के बारे में बताया। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मनमानी करता रहा। जबरन रुपये भी लेता रहा। पीड़िता का आरोप है कि अब तक करीब दो लाख रुपये ले चुका है। कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल कराया जा रहा है।