सेंटर लॉक लगा होने से नहीं हुए सफल
इसके अलावा संकुल त्रिपाठी टेंट की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन सेंटर लॉक लगा होने से इन दोनों दुकानों में चोरी में नाकाम रहे। नरैनी बांदा मुख्य मार्ग से कुछ दूरी पर पंकज साहू की किराना स्टोर की दुकान से चोरों ने तालों को तोड़कर संभल से शटरिंग को उठाने का प्रयास किया।
अतर्रा मार्ग पर दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास
यहां भी सेंटर लॉक लगा होने से चोरी नहीं कर सके। पड़ोस में कमलेश गुप्ता व श्यामसुंदर गुप्ता की परचून की दुकान में भी सेंटर लॉक लगा होने से अंदर नहीं घुस सके। इसके अलावा अतर्रा मुख्य मार्ग पर बद्दा साहू की दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया।
एक साथ इतनी दुकानों में चोरी का प्रयास किए जाने से व्यापारियों में दहशत है। सत्यदेव की सूचना पर गुरुवार को एसआई अनिल कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने जल्द की चोरी की घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
पुलिस गस्त पर सवालिया निशान
कस्बा की एक दुकान में चोरी और छह में शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किए जाने की घटना से व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाए हैं। व्यापारियों ने पुलिस गस्त में सुस्ती का आरोप लगाया है। व्यापारियों का कहना है कि सेंटर लॉक लगे होने से उनकी दुकानों में चोरी होने से चोरी की वारदात से बच गए।
दहशतजदा कस्बा के व्यापारी
चोरों द्वारा एक ही रात में सात दुकानों को निशाना बनाए जाने से कस्बा के व्यापारी दहशतजदा हैं। व्यापारियों ने रात में पुलिस गस्त बढ़ाने की मांग की है। दुकानदारों के साथ ही कस्बा के लोगों को भी घरों में चोरी की वारदात होने की फिक्र सताने लगी है।