फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: बाइक की टक्कर से दो चचेरी बहनों की मौत, लोक अभियोजक की मां और मौसी थीं मृतका

Wed, 29 Mar 2023 10:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda Road Accident: अतर्रा थाना क्षेत्र के नंदना गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो बहनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतका लोक अभियोजक की मां और मौसी थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो बुजुर्ग चचेरी बहनों की मौत हो गई। मृतकों में से एक लोक अभियोजक (पॉक्सो) की मां और दूसरी मौसी थीं। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास ए ब्लॉक निवासी ज्ञान देवी (70) मंगलवार को अपनी चचेरी बहन कलावती सिंह (68) के साथ मायके अतर्रा थाना क्षेत्र के नंदना गांव गईं थीं। वहां उनके भतीजे राजेश सिंह के यहां भागवत कथा का आयोजन था।
कथा सुनकर दोनों बहनें भतीजे के रोड किनारे बने मकान के बाहर खड़ी थीं। तभी बांदा से अतर्रा की ओर जा रहे तेज रफ्तार एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से दोनों बहनें गंभीर घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया।

विज्ञापन

यहां हालत गंभीर होने पर देर रात दोनों को रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां देर रात दोनों बहनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका ज्ञान देवी के बड़े पुत्र कमल सिंह गौतम (लोक अभियोजक पॉक्सो) ने बताया कि वह दो भाई व एक बहन हैं। छोटा भाई सुघर सिंह अध्यापक है।
विज्ञापन

उधर, मृतका मौसी कलावती के चार पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। सभी खेती-किसानी करते हैं। शहर कोतवाल संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि दुघर्टना में मौत हुई है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें