कानपुर में दो नवंबर से तीन दिनों तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
- फोटो : amar ujala
कानपुर में त्योहार पर बाजारों में लगने वाले जाम से बचने के लिए डीसीपी ट्रैफिक बीबीजीटीएस मूर्ति ने दो नवंबर से चार नवंबर तक दोपहर 3.00 बजे से शहर में डायवर्जन लागू करने का प्लान तैयार किया है।
- कर्नलगंज चौराहे की ओर से आने वाला ट्रैफिक लाल इमली चौराहा, सिल्वर्टन तिराहा होते हुए वीआईपी रोड से मेघदूत की ओर जाएगा। लाल इमली से कोई भी वाहन परेड की ओर नहीं जाएगा। लाल इमली चौराहे से घंटाघर, नई सड़क की ओर जाने वाले वाहन कारसेट (परेड) न जाकर साइकिल मार्केट यतीमखाना से परेड होकर अपने गंतव्य पर पहुंचेंगे। परेड चौराहे से कोई भी नवीन मार्केट की ओर नहीं जा सकेगा।
- चेतना चौराहा से बड़ा चौराहा, मेस्टन रोड व नीवन मार्केट की ओर दोपहर 3.00 बजे के बाद कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
- परेड चौराहे की तरफ एमजी कॉलेज से आने वाले वाहनों को लाल इमली की ओर मोड़ दिया जाएगा। यह वाहन नवीन मार्केट की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- घंटाघर चौराहा वाया सिरकी मोहाल की ओर से बिरहाना रोड पर आने वाला ट्रैफिक बिरहाना रोड न आकर एक्सप्रेस रोड से अपने गंतव्य को जा सकेंगे। बिरहाना रोड पर आने वाला ट्रैफिक फूलबाग चौराहा से बिरहाना रोड की ओर जा सकेगा।
- नरौना चौराहा से कोई भी वाहन घंटाघर की ओर एक्सप्रेस रोड से नहीं जाएगा। सभी वाहन कैनाल रोड होते हुए घंटाघर जाएंगे।
- कैनाल रोड, एक्सप्रेस रोड तथा बिरहाना रोड के साइड में जो कट रोड है, उसके बीच से आने वाले वाहन सीधे तो चले जाएंगे, लेकिन गलत दिशा में नहीं मुड़ सकेंगे।
- हालसी रोड, सुतरखाना, घंटाघर से मूलगंज चौराहे तक कोई हल्का व भारी वाहन नहीं जा सकेगा।
- घंटाघर से कोई भी वाहन कैनाल रोड की ओर नहीं जाएगा, बल्कि सभी वाहन एक्सप्रेस रोड होकर नरौना चौराहा की ओर जाएंगे।
- गोपाल टाकीज से जवाहर नगर के बीच में कोई भी वाहन नहीं जाएगा। सभी वाहन ब्रह्मनगर चौराहे से जवाहर नगर जीटी रोड से जाएंगे। जिन वाहनों को हर्षनगर की ओर जाना होगा वे बकरमंडी से ईदगाह चौराहा होते हुए हर्ष नगर तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- गुमटी नंबर 5 से कोई भी हल्का अथवा भारी वाहन जय हिंद चौराहा व संतनगर की तरफ नहीं जाएगा। सभी वाहनों की पार्किंग जीटी रोड के किनारे की जाएगी।
दक्षिण और चकेरी में भी लागू रहेगा डायवर्जन
- चावला मार्केट चौराहा, सीटीआई चौराहा के माध्य कोई वाहन नहीं जाएगा, बल्कि सभी वाहन चावला मार्केट चौराहे से नंदलाल चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
- हरजेंदर नगर चौराहा से कोई भी वाहन चौकी चकेरी की ओर न जाकर जेके चौराहा से बाएं मुड़कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- चौकी चकेरी से हरजेंदर नगर चौराहे की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा। यह वाहन पुराना थाना चकेरी से मुंडकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- न्यूबसंत टॉकीज चौराहा से कोई भी वाहन गुमटी नंबर 5 की ओर नहीं जाएगा।
- जरीब चौकी चौराहा से कोई भी वाहन पी रोड पर नहीं जा सकेगा।
- रामबाग चौराहा से कोई भी वाहन पी रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे।