फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: धमकी का था डर...युवक ने लगाई फांसी, परिजन बोले- ट्रैक्टर चालक ने धमकाया था, जानें पूरा मामला

Tue, 21 Mar 2023 10:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सिकंदरा थाना क्षेत्र में धमकी से डरे एक युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पड़ोसी गांव के एक ट्रैक्टर चालक पर धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बिलखती मृतक की पत्नी और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के सिकंदरा क्षेत्र में में बकरे को टक्कर मारने को लेकर ट्रैक्टर चालक से हुए विवाद के बाद एक युवक ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक के धमकी देने से डरे युवक ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मौखिक आरोप लगाया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। नैनापुर गांव निवासी संजय (22) मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था।
भाई अरविंद ने बताया कि संजय पांच भाइयों में चौथे नंबर का। सोमवार की शाम पड़ोसी गांव का एक युवक ट्रैक्टर लेकर घर के बाहर से जा रहा था। इस दौरान बकरे को ट्रैक्टर की टक्कर लगने पर संजय का ट्रैक्टर चालक से विवाद हो गया।

विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक ने दी जान से मारने की धमकी
झगड़ा बढ़ने पर गांव के एक शख्स ने ट्रैक्टर चालक के पक्ष बोलना शुरू कर दिया, तो वह और भड़क गया। चालक ने संजय को जान से मारने की धमकी दी और चला गया। इसके बाद संजय घर आ गया। रात करीब आठ बजे परिवार के लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे।

अंगौछे से लगाया फंदा
उसी दौरान संजय ने घर के एक कमरे में अंगौछे से फंदा लगाकर जान दे दी। इसी बीच पत्नी वर्षाकली खाने खाने के लिए संजय को बुलाने गई, तो वह फंदे से लटका मिला। परिजनों के सूचना देने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि नैनापुर गांव में संजय ने खुदकुशी की है। परिजनों ने मौखिक रूप से पड़ोसी गांव के एक ट्रैक्टर चालक पर संजय को धमकाने और उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आठ महीने पहले हुई थी शादी
खुदकुशी करने वाले संजय की शादी आठ महीने पहले ही वर्षाकली के साथ हुई थी। पति की मौत से दुखी औरैया जिले के बाबरपुर क्षेत्र की वर्षाकली का रोकर बुरा रहा था। वह एक ही बात कह रही थी कि संजय इतनी जल्दी छोड़कर चले गए। अब वह अपना जीवन कैसे बिताएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें