फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दोस्तों के शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम

Fri, 21 Feb 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। मुगल मार्ग पर सरदारपुर के पास बुधवार देर रात को हार्वेस्टर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की जान चली गई थी। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव घर पहुंचने पर परिजन में चीत्कार मच गई। देर शाम को दोनों का अलग- अलग स्थान पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सिकंदरा कस्बा के मोहल्ला गांधीनगर निवासी इकबाल (30) व शास्त्री नगर निवासी अमित पाल (29) का गुरुवार दोपहर को अकबरपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया। शाम को शव घर पहुंचने पर परिजन बिलखने लगे। अनवार लाला ने बताया कि इकबाल चार भाइयों में दूसरे नंबर था। वह अविवाहित थे और ट्रक चलाकर परिवार के भरण पोषण में सहयोग करते थे।
वहीं, अमित का शव घर पहुंचने पर मां सोनेश्री, पत्नी चांदनी, बेटी परी, बेटा देव पाल बिलखने लगे। मृतक के बड़े भाई अजय पाल ने बताया कि करीब छह साल से भाई उरई में रहकर ट्रक चलाता था। तभी से उसकी दोस्ती इकबाल से हुई थी। दोनों बुधवार रात को खाना खाने के लिए होटल गए थे। रास्ते में हादसा हो गया। परिजन ने अमित का अंतिम संस्कार अमराहट स्थित यमुना नदी तट के किनारे किया। वहीं, इकबाल के शव को कस्बा के कब्रिस्तान में दफनाया गया। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि हार्वेस्टर चालक की तलाश की जा रही है। अभी परिजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें