फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जिले की छह तहसीलों में सरकारी जमीनों पर 437 वक्फ संपत्तियां चिह्नित

Fri, 21 Feb 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला प्रशासन ने तहसील प्रशासन से वक्फ संपत्तियों का सर्वे कराया है। जिले की छह तहसीलों में 107. 581 हेक्टेयर जमीन पर 437 संपत्तियां सर्वे में ऐसी पाई गईं हैं, जो राजस्व रिकार्ड में सरकारी है। इन संपत्तियों पर कई जगह मजार, कर्बला व कब्रिस्तान बने हुए हैं। इनकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यक विभाग के रिकार्ड में दर्ज वक्फ संपत्तियों का सर्वे कराने के निर्देश दिए थे। इनमें वह संपत्तियां शामिल की गई, जिनका वक्फ बोर्ड में रिकार्ड है। सेंट्रल वक्फ बोर्ड से मिली सूची के आधार पर ही जिले में तहसीलवार सर्वे कराया गया। तहसील अधिकारियों ने राजस्व कर्मियों की मदद से एक एक गांव का रिकार्ड खंगाला। गांवों में पहुंच कर स्थलीय सत्यापन कर हकीकत जांची।
इसमें 437 संपत्तियां ऐसी चिह्नित की गई हैं, जो राजस्व रिकार्ड में सरकारी है। इसमें सुन्नी की 431 व सिया की छह संपत्तियां शामिल हैं। चिह्नित की गई जमीनों पर कब्रिस्तान, ईदगाह, कर्बला, मजार आदि हैं। इनमें से कई संपत्तियां ऐसी हैं, जिनकी देखरेख करने वाला भी कोई नहीं। वहीं कुछ जगह वर्षों से देखरेख करते चले आ रहे लोग आज भी इन संपत्तियों की देखभाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें वर्षों पुराने कब्रिस्तान, कर्बला की जमीनें हैं। वहीं कई जगह मजार बनी हैं, मगर इनकी देखरेख कौन करता है। इसकी जानकारी भी नहीं हैं। हालांकि यह संपत्तियां काफी समय पहले से वक्फ रिकार्ड में दर्ज पाई गई है। जिनके आधार पर ही इनका सर्वे कराया गया है। तहसील से रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से जनवरी के दूसरे सप्ताह में रिपोर्ट विशेष सचिव राजस्व को भेजी गई है।
...............

तहसील- वक्फ संपत्ति
अकबरपुर- 85
डेरापुर-25
भोगनीपुर-156
मैथा-45
सिकंदरा-85
रसूलाबाद-41
..................
वर्जन.........
जिले की छह तहसीलों में शासन के निर्देश पर वक्फ संपत्तियों का सर्वे कराया गया था। राजस्व रिकार्ड में सरकारी जमीनों पर चिह्नित की गई सभी 437 संपत्तियों का विवरण शासन भेजा गया है। -पवन कुमार, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें