फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शास्त्रों के साथ शस्त्रों की भी आवश्यकता, आत्मरक्षा के प्रति जागरूक हो हिंदू समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर के इंदिरानगर आदर्श पार्क में शनिवार को हिंदू सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने हिंदू जीवन में शस्त्र और शास्त्र दोनों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को जिस प्रकार की सामाजिक बीमारियों ने जकड़ लिया है, उनका समाधान तभी संभव है जब हिंदू समाज संगठित होगा। शास्त्रों के साथ शस्त्रों की भी आवश्यकता है। हिंदुओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
विज्ञापन

सम्मेलन से पूर्व मीडिया से बातचीत में महामंडलेश्वर ने सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में सनातन धर्म के कथित अपमान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सेंसर बोर्ड की भूमिका पर सवाल उठाए। जाति आधारित आरक्षण के स्थान पर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग की। प्रयागराज माघ मेला विवाद को लेकर उन्होंने प्रशासनिक रवैये की आलोचना करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रहित में कार्यरत बताया। इस दौरान राहुल कुमार, डॉ. विपिन श्रीवास्तव, डॉ. सीमा द्विवेदी, मदन, हरिनाम सिंह सचान, अमिताभ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें