फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला की चेन लुटी, पुलिस बोली-हादसा हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी चौराहे के पास लुटेरों ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार कर गिरा दिया। फिर उनके गले में पड़ी चेन लूटकर भाग निकले। वारदात के बाद पीड़िता ने चकेरी थाने में शिकायत की। वहीं, पुलिस ने सिर्फ हादसे का दावा किया है। लूट की बात निराधार बता रही है। सनिगवां के गणेशपुर निवासी रेखा राजपूत ने पुलिस को बताया कि शनिवार की दोपहर को वह अपने देवर अभिषेक राजपूत के साथ स्कूटी से कचहरी गई थीं। करीब 2:30 बजे लौटने के दौरान रामादेवी चौराहे से पहले एक नर्सिंग होम के पास पीछे स्कूटी में सवार दो लुटेरों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। तभी लुटेरों ने उनके गले में झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि स्कूटी सवार युवकाें द्वारा महिला की स्कूटी में टक्कर मार दी गई थी। इससे महिला घायल हो गई थी। लूट की बात निराधार है। घटना की सच्चाई जानने के लिए सीसीटीवी कमरे चेक किए जा रहे है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें