फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि स्टोर में चोरी का हुआ खुलासा, बांदा के रहने वाले हैं 12 आरोपी

Wed, 30 Jan 2019 09:16 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

यूपी के उन्नाव जिले में पतंजलि स्टोर में एक महीने पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 104 गत्ते माल बरामद कर लिया है। स्टोर में चोरी करने वाले 12 आरोपी बांदा जनपद के रहने वाले हैं। उन्होंने उन्नाव के अलावा रायबरेली में भी एक गोदाम से चोरी की थी। 

विज्ञापन


शहर के गांधी नगर निवासी सौमित्र गुप्ता का पतंजलि व एक अन्य कंपनी का स्टोर है। 21 दिसंबर की रात स्टोर का ताला तोड़कर चोर लगभग 20 लाख रुपये का माल चोरी कर ले थे। सौमित्र गुप्ता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। माल बरामदगी के प्रयास में जुटी पुलिस को रायबरेली में चोरों के पकड़े जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने रायबरेली के अलावा उन्नाव के स्टोर में भी चोरी की बात कबूल की।

 

सदर चौकी इंचार्ज शालिनी सहाय ने बताया कि चोरों की निशानदेही पर 104 गत्ते माल बरामद हुआ है। यह माल आरोपी निजी ट्रक से दूसरे स्थान पर बेचने के लिए ले जा रहे थे। रायबरेली पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार किया था। उन्हाेंने बताया कि रायबरेली पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी चोर बांदा जनपद के रहने वाले हैं। वह आसपास के जिलों में लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें