शिवली। सरैयां गांव में रविवार शाम घर के पास बैठी महिला पर सांड़ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।
सरैया गांव निवासी महेश की पत्नी रानी (55) रविवार शाम घर के बगल में बनी झोपड़ी के पास बैठी थी। तभी गांव में घूम रहा एक सांड़ दरवाजे की ओर आ गया। रानी ने उसे भगाने की कोशिश की तो सांड़ ने हमला कर दिया।
इससे रानी गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोसी अशोक ने सांड़ को डंडे की मदद से मौके से भगाया। इसके बाद बेटा लालमन घायल मां को अस्पताल ले जा रहा था। रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।