फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा बेटा अपराधी है, मुझे उससे बचाओ: पीड़ित पिता ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार, युवक पर दर्ज हैं दर्जनों मामले

Tue, 18 Oct 2022 09:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिधनू थाना क्षेत्र में एक वृद्ध ने अपने बेटे से बचाने की गुहार लगाई है। पीड़ित ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि गंगापुर निवासी युवक पर कमिश्नरी और आउटर के थानों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पीड़ित बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिधनू की गंगापुर कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय वृद्ध निर्मल शर्मा ने अपने ही बेटे से परेशान होकर बचाव की गुहार लगाई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर कहा है कि उसका बेटा अपराधी है। घर में घुसकर मारपीट करता है और रुपये मांगता है। चौकी पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन

वीडियो में निर्मल शर्मा कह रहे हैं कि उनके छोटे बेटा अमित उर्फ पिल्ला डॉन के खिलाफ कमिश्नरी और आउटर के थानों में लूट, रंगदारी, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस, पुलिस मुठभेड़ समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। 15 अक्तूबर की रात अमित अपने साथियों के साथ जबरन घर में घुस आया और तमंचा दिखाकर रुपये की मांग की।
बड़े बेटे ने विरोध किया, तो तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। उसकी पत्नी को भी पीटा। इसके बाद बेटे के पर्स से दो हजार रुपये लूट ले गया। वे न्यू आजाद नगर चौकी पहुंचीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बड़े भाई आशीष ने वीडियो के माध्यम से बताया कि दो साल पहले बिधनू पुलिस मारपीट और रंगदारी के मामले में उसे गंगापुर कॉलोनी में पकड़ने पहुंची थी।

विज्ञापन

उसने गले में ब्लेड मारकर खुद को घायल कर लिया था। इसके बाद पुलिस लौट गई थी। वहीं एक साल पहले फूलबाग में फीलखाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अमित के पैर में गोली मारी थी। बिधनू पुलिस ने भी दर्ज मुकदमे में उसकी गिरफ्तारी दिखाई थी।
विज्ञापन

छह माह पहले ही वह से जेल से छूटकर आया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि बड़े भाई और पिता से जमीन बंटवारे का विवाद होने की बात सामने आई है। आपराधिक इतिहास को खंगालने के साथ आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें