फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारस पर सियासत: सोशल मीडिया पर मचाई धूम...अब पहुंचा चिड़ियाघर, अखिलेश यादव ने कसा था तंज

Sat, 25 Mar 2023 10:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अमेठी में आरिफ का दोस्त सारस अब कानपुर चिड़ियाघर पहुंच गया है। यहां उसे 15 दिन का क्वारंटीन किया गया है। लखनऊ पशु चिकित्साधिकारी की निगरानी में रायबरेली से कानपुर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
आरिफ और सारस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी के किसान मोहम्मद आरिफ ने जिस राजकीय पक्षी सारस को बचाया और फिर दोस्त बनाया था वो सारस शनिवार को कानपुर चिड़ियाघर पहुंच गया है। अभी तक वन विभाग ने पक्षी को रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में रखा था, लेकिन सारस वहां से भी उड़ गया था।

विज्ञापन

इसके बाद टीम ने रायबरेली के गांव बिसैय्या के गंगादीन का पुरवा में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचकर उसे अपने कब्जे में लिया था। शनिवार को सारस को कानपुर चिड़ियाघर के अस्पताल परिसर में लाया गया। डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य का परीक्षण करने के बाद उसे अस्पताल परिसर में रखा है।
15 दिनों तक वह क्वारंटीन रहेगा। इसके बाद उसे खुले में छोड़ा जाएगा। किसान आरिफ का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह बाइक चला रहा था पीछे-पीछे सारस उड़ रहा था। उक्त सारस को वन विभाग ने जंगल में छोड़ दिया था। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश ने भी ट्वीट किया था।

विज्ञापन

स्वास्थ्य में नहीं मिली कोई खामी
शनिवार को सारस के कानपुर प्राणी उद्यान पहुंचते ही दर्शकों में उसे देखने की उत्सुकता जाग उठी। चिड़ियाघर के निदेशक केके सिंह ने बताया कि लखनऊ के पशु चिकित्साधिकारी बिजेंद्र यादव और अमेठी जिले के वन विभाग की टीम शनिवार को वाहन से सारस को रायबरेली से यहां लाई। डॉक्टरों की जांच में उसके स्वास्थ्य में कोई खामी नहीं मिली है।
विज्ञापन

जख्मी हालत में मिला था आरिफ को सारस
अमेठी के किसान आरिफ को वर्ष 2022 में खेत में सारस जख्मी हालत में मिला था। आरिफ उसे अपने साथ घर ले आया था और इलाज कर सही कर दिया था।  इसके बाद आरिफ और सारस में दोस्ती हो गई थी। इस दोस्ती की आरिफ ने कई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें