कानपुर। आईआईटी कानपुर में तीन दिनों तक बास्केटबॉल लीग का आयोजन किया गया। इसमें छह टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में शूटर टीम ने जार्डन को 31-21 से हराकर खिताब जीता।
लीग का पहला सेमीफाइनल शूटर बनाम बाॅलर इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें शूटर ने बॉलर को 37-16 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में जार्डन और बज्जर बैक्टर के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। इसमें जार्डन ने बज्जर बैक्टर को 35-32 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। विजेता टीम के कप्तान रामेंद्र पाठक और जॉर्डन टीम की कमान अरविंद कुमार के पास रही। मुख्य अतिथि कर्मचारी जिमखाना के अध्यक्ष डॉ. श्रीनिवास धरावत ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कर्मचारी जिमखाना के सचिव वीरेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव अरविंद वर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, रजनीश और चंदन विश्वकर्मा मौजूद रहे।