फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 17 Sep 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के शहजादपुर से पास बुधवार रात साढ़े आठ बजे के करीब तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर पहुंचाया जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शिवली थाना क्षेत्र के रास्तपुर निवासी रत्नेश यादव (22) बुधवार शाम को बाइक से बारा जोड़ की तरफ जा रहे थे। अकबरपुर के शहजादपुर के पास पहुंचने पर उनकी बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर कर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रत्नेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर पत्नी शीतल अस्पताल जा पहुंची। पुलिस को शीतल ने बताया कि वह पति के साथ जैनपुर में किराए पर रह रही थी। 15 दिन पहले उसके बेटी हुई थी। पति रत्नेश नौकरी के लिए बुधवार को अजमेर जाना था। उनकी ट्रेन छूट जाने पर वह बाइक से वापस जैनपुर आ रहे थे। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि हादसे को लेकर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें