फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इस बार जून में होगा कानपुर प्रीमियर लीग का सीजन-2

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। घरेलू क्रिकेट लीग के रूप में पहचान बना चुकी कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) का दूसरा सीजन जून में आयोजित किया जाएगा। इसकी तिथियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी। आयोजकों के अनुसार लीग का आगाज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के समाप्त होने के लगभग एक सप्ताह बाद किया जाएगा।
विज्ञापन


यूपी टी-20 लीग व केपीएल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित पहले सीजन को मिली सफलता के बाद, दूसरे सीजन की तैयारी उसी उच्च मानक को बनाए रखते हुए शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष मार्च में आयोजित लीग के दौरान बोर्ड परीक्षाओं और रमजान के कारण कई खेलप्रेमी मैचों का आनंद लेने स्टेडियम तक नहीं पहुंच सके थे।

इस अनुभव से सीखते हुए इस बार समय-सारणी में परिवर्तन कर जून माह का चयन किया गया है। डॉ. कपूर ने बताया कि इस सीजन में भी छह टीमें हिस्सा लेंगी हालांकि दो नई टीमों को शामिल किए जाने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। खिलाड़ियों की पर्स वैल्यू बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


केपीएल में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीधे यूपी टी-20 लीग की नीलामी में अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन इस बार भी ग्रीनपार्क स्टेडियम में ही होगा। गर्मी को ध्यान में रखते हुए मैचों के समय में बदलाव प्रस्तावित है और संभावना है कि पहला मुकाबला शाम 4:30 बजे से शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें