फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहर के 10 निशानेबाजों ने टीम इंडिया चयन ट्रायल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा-8 स्थित विजन एंड रिफ्लेक्शन हाई परफॉर्मेंस शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। एकेडमी के 10 निशानेबाजों ने राष्ट्रीय राइफल और पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया के चयन ट्रायल में जगह बनाई है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में 11 से 31 दिसंबर तक हुई 68वीं नेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में एकेडमी के निशानेबाजों ने काबिलियत साबित की। इसके आधार पर चार खिलाड़ियों का चयन 12 से 23 जनवरी तक महाराष्ट्र के पुणे में होने वाले टीम इंडिया चयन ट्रायल के लिए किया गया है। पुरुष राइफल वर्ग में आदित्य सिंह और मयंक खाड़े, जबकि महिला राइफल वर्ग में पूर्वी सेठी और अंजली ने ट्रायल के लिए अपनी जगह पक्की की है।

वहीं, नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 11 दिसंबर से चार जनवरी तक आयोजित 68वीं पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में भी एकेडमी के निशानेबाजों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इसमें महिला वर्ग में श्रद्धा शर्मा और शिवांगी पांडेय ने और पुरुष वर्ग में मोहन मुरारी और हर्षित सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर चयन ट्रायल के लिए स्थान पक्का किया।
विज्ञापन


पैरा शूटिंग में भी अंतरराष्ट्रीय पैरा राइफल शूटर मोहम्मद उमर ने 10 मीटर स्टैंडिंग, 10 मीटर प्रोन, 50 मीटर प्रोन और 50 मीटर थ्री-पोजीशन में टीम इंडिया सिलेक्शन ट्रायल के साथ ही तीसरे खेलो इंडिया पैरा गेम्स के लिए भी क्वालीफाई किया है।

इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय पैरा पिस्टल शूटर अमरेश कुमार सिंह ने पैरा पिस्टल वर्ग में टीम इंडिया ट्रायल में अपनी जगह सुनिश्चित की है। इस पर एकेडमी के कोच व सचिव मयंक खाड़े, संयोजक देवेंद्र सिंह, संध्या, कोच रोहित यादव ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें