फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी के इलाज को लेकर निजी अस्पताल में तोड़फोड़, संचालक ने दो युवकों के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
रूरा स्थित निजी अस्पताल के दरवाजे का टूटा शीशा। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रूरा। कस्बा स्थित निजी नर्सिंग होम में बुधवार की रात एक घायल को लेकर पहुंचे दो लोगों ने तोड़फोड़ की। संचालक ने युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

रूरा कस्बे में अकबरपुर रोड स्थित साईं नाथम हॉस्पिटल में बुधवार की रात मार्ग दुर्घटना में घायल नुनारी गांव निवासी अंशु को उसके दोस्त अंकित निवासी भटौली व राजू निवासी किशुनपुर इलाज के लिए लेकर पहुंचे।
अस्पताल संचालक अजय कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने घायल के बाबत पुलिस को जानकारी देने पर इलाज करने की बात कही। जिस पर साथ आए युवक भड़क गए और अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि नशे में धुत दोनों ने अस्पताल कर्मियों से भी अभद्रता व मारपीट का प्रयास किया। बाद में घायल को लेकर चले गए। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें