कन्नौज जिले में डायल 112 में तैनात सिपाही ने नशे में ढाबे पर हंगामा किया। वहां पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एसपी अमित कुमार आनंद ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
शनिवार को डायल 112 सिपाही अवधेश कुमार का नशे की हालत में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें सिपाही लड़खड़ाते हुए ढाबे पर जाता है और वहां पर लोगों से अभद्रता करता है और इसके बाद 112 की गाड़ी को स्टार्ट करता दिख रहा है।
पूरे मामले की जानकारी एसपी को दी गई। इस पर एसपी ने डायल 112 प्रभारी से रिपोर्ट मांगी और रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया। पूरे मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी करने के निर्देश दिए हैं।