फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 38 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की, वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छिबरामऊ। प्लास्टिक उन्मूूलन के तहत नगर पालिका की टीम ने नगर में विशेष अभियान चलाया। टीम ने नगर से 38 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त कर ली और दुकानदारों से 36 हजार का जुर्माना भी वसूला। ईओ ने दुकानदारों को पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने की चेतावनी भी दी।



ईओ सुनील सिंह के नेतृत्व में पालिका कर्मी प्लास्टिक उन्मूलन के तहत तीन दिन के विशेष अभियान में निकले। नगर पालिका से पश्चिमी बाईपास तक यह अभियान चला। पालिका के इस अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गई। कई दुकानदार पॉलिथीन को छुपाते हुए दिखे तो कुछ शटर बंद करके ही खिसक लिए। ईओ ने दुकानदारों को प्लास्टिक पॉलिथीन की बिक्री न करने की हिदायत दी। टीम ने अभियान के दौरान 38 किलो पॉलिथीन जब्त कर ली और दुकानदारों से 36 हजार की जुर्माना भी वसूला। ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पालिका की ओर से प्लास्टिक उन्मूलन के तहत तीन दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान तीन दिन बाद भी लगातार जारी रहेगा। इस दौरान संजय सिंह, नीरज मिश्रा, अमरदीप, प्रदीप कश्यप, रमेश चंद्र, रामेंद्र सिंह, सूरज सिंह, सुभाष चंद्र, प्रवेश यादव, शिवम व मनोज राठौर आदि पालिका कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट...

इन दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाते हुए पालिका की टीम ने अयूब से तीन हजार, कैलाश चंद्र से 10 हजार, आशीष गुप्ता से पांच हजार, ग्रीश चंद्र गुप्ता से दो हजार, प्रभात गुप्ता से एक हजार, कौशल गुप्ता से पांच हजार व सुशांत गुप्ता से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें