फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: नशे में ढाबे पर हंगामा करने वाला सिपाही निलंबित, लोगों से की अभद्रता...फिर गाड़ी स्टार्ट कर निकला

Sun, 24 Dec 2023 03:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया। पूरे मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में डायल 112 में तैनात सिपाही ने नशे में ढाबे पर हंगामा किया। वहां पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एसपी अमित कुमार आनंद ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

शनिवार को डायल 112 सिपाही अवधेश कुमार का नशे की हालत में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें सिपाही लड़खड़ाते हुए ढाबे पर जाता है और वहां पर लोगों से अभद्रता करता है और इसके बाद 112 की गाड़ी को स्टार्ट करता दिख रहा है।
पूरे मामले की जानकारी एसपी को दी गई। इस पर एसपी ने डायल 112 प्रभारी से रिपोर्ट मांगी और रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया। पूरे मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें