फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बुजुर्ग ने कमिश्नर से लगाई मदद की गुहार, बोला- साहब! हमें हमारी बहू से बचा लो...हर बात पर देती है धमकी

Wed, 07 Jun 2023 10:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने बहू पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर सीपी ने मदद की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारी ने इंस्पेक्टर कल्याणपुर को जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एक वृद्धा ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में बहू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा बचाने की गुहार लगाई है। स्टाफ ऑफिसर ने मामले में कल्याणपुर थाने को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गूबा गार्डन कल्याणपुर निवासी रेखा कश्यप ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे की शादी फर्रुखाबाद निवासी युवती से 4 दिसंबर 2022 को की थी।

विज्ञापन

शादी के कुछ दिनों बाद ही बहू का स्वभाव बदल गया। छोटी छोटी बातों पर झगड़ा करती है। पूरे दिन फोन पर बात करती रहती है। रेखा ने बताया कि जब उसका बेटा बहू को समझाने का प्रयास करता तो वह धमकी देती है कि शादी में जितना पैसा लगाया है उससे दोगुना वसूल लूंगी। वह घर अपने नाम करने का दबाव बना रही है।
भाई को बुलाकर पूरे परिवार को पिटवाया
रेखा ने बताया कि पांच जून की रात दस बजे बहू अचानक चीखने चिल्लाने लगी और अपने भाई को फोन करके बुला लिया। उसका भाई दो लोगों के साथ आया और पूरे परिवार को पीट दिया। साड़ी का फंदा बनाकर रेखा और उनके बेटे के गले में डालकर जान से मारने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। कल्याणपुर पुलिस को मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।  -अशोक सिंह, स्टॉफ आफिसर, पुलिस कमिश्नर कार्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें