फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: झींझक में पुराना नहर पुल बंद, नए पुल से आवागमन शुरू

Sun, 07 Sep 2025 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। नगर के नहर पर नया पुल बनकर तैयार हो गया। अब पुराने नहर पुल को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। नए पुल से आवागमन की शुरुआत हो गई। इससे वाहन सवारों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

झींझक के नए नहर पुल निर्माण का भूमि पूजन मार्च 2024 को हुआ था। 4 करोड़ 90 लाख रुपये से नया पुल बनाया गया है। पुराने पुल से करीब 11 फुट की दूरी पर पूर्वी तरफ यह पुल बना है। करीब 32 मीटर लंबा व 12 मीटर चौड़ा नया पुल है। इस पुल का काम मार्च 2025 में पूरा कराने का लक्ष्य था। पुराने नहर पुल से माल वाहक वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। केवल हल्के वाहन ही इससे निकल पा रहे थे। चार पहिया वाहनों को करीब 6 किलोमीटर चक्कर काटकर रसूलाबाद की तरफ जाना पड़ता था। अब नये नहर पुल को आवागमन के लिए शनिवार को खोल दिया गया। इसके साथ ही पुराने नहर पुल के आगे पत्थर के सिगमेंट रखकर इसे बंद कर दिया गया है।
.......................
वर्जन............
झींझक में नया नहर पुल बनकर तैयार है। पुल के दोनों ओर सड़क निर्माण के लिए गिट्टी की कुटाई करा दी गई है। बारिश के बाद डामरीकरण होगा। पुराने नहर पुल को बंद कर नए पुल से आवागमन शुरू करा दिया गया है। - दिनेश चंद्र, जेई लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें