फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना

Sun, 07 Sep 2025 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
बलेथा में गजानन विसर्जन के दौरान मौजूद भक्त। स्रोत आयोजक - फोटो : mathura
विज्ञापन
कानपुर देहात/रूरा। जिले में जगह जगह पूजा पंडालों में स्थापित गजानन को शनिवार को विदाई दी गई। डीजे की धुन पर भक्त शोभा यात्रा में गुलाल उड़ाते हुए थिरके। गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना का जयघोष किया।
विज्ञापन

अकबरपुर में दोपहर बाद कालिका देवी मंदिर, नेहरूनगर, नयागंज आदि जगह पर पूजा पंडाल में विराजे गजानन की विसर्जन यात्रा निकाली गई। भक्ति गीतों की धुन पर गुलाल उड़ाते हुए भक्त निकले। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को कारोबारी दिलीप ओमर ने ठंडा शरबत पिलाया। बाद में गजानन का आघूू बंबा के पास विसर्जन किया गया।
इसी प्रकार रूरा के बलेथा में शनिवार की शाम को गणपति बप्पा मोरया अगली बरस तू जल्दी आना की धुन पर युवाओं की टोली गजानन विसर्जन यात्रा में शामिल हुई। गणेश प्रतिमा का विर्सजन असेनी के पास निकली रिंद नदी में किया। प्रधान मंडौली मान सिंह, रिंकु सिंह, राजन, पप्पू परिहार व पिंटू परिहार रहे। इसी प्रकार संदलपुर के हवासपुर में विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। गणेश प्रतिमा का सेंगुर नदी में विसर्जन किया। इससे पहले भक्त भक्ति गीत पर झूमते नजर आए। यहां डाॅ. मनीष श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, हरनाम सिंह, रामशंकर पाल, राजकुमार राजावत रहे। बाद में भंडारा में प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें