फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बदमाशों ने चालक को पीटकर की लूटपाट, यात्री बनकर सवार हुए थे आरोपी

Fri, 24 Jun 2022 04:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने चालक को पीटकर ई-रिक्शा, नकदी और मोबाइल लूट लिया। आरोपी यात्री बनकर ई-रिक्शा में सवार हुए थे। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता पीड़ित रामआसरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले के कस्बा कुलपहाड़ में यात्री बनकर ई-रिक्शा में सवार हुए दो बदमाशों ने चालक को पीटकर नकदी, मोबाइल व ई-रिक्शा लूट लिया। लुटे-पिटे चालक ने कोतवाली पहुंच पूरी घटना बताई। घायल को इलाज के लिए सीएचसी कुलपहाड़ पहुंचाया गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। कुलपहाड़ निवासी रामआसरे ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण है।

विज्ञापन

गुरुवार की रात करीब आठ बजे वह गोंदी चोराहे पर खड़ा था। तभी दो युवक आए और ई-रिक्शा में बैठकर बागौल चलने की बात कही। चालक ने बागौल जाने से मना कर दिया। तब यात्री आधी दूर तक छोड़ने की बात कहकर उसे ले गए। बागौल गांव के समीप यात्री बनकर सवार बदमाशों ने चालक रामआसरे की मारपीट शुरू कर दी। पहले से पुलिया के समीप मौजूद बदमाशों का एक अन्य साथी भी वहां पहुंच गया।

विज्ञापन

मारपीट के बाद आरोपी चालक की जेब में पड़ी दो हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल व ई-रिक्शा छीनकर ले गए। घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने घटना की तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि सूचना मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें