फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Violence: ईरान और ओमान तक थी बवाल की भनक, वाॅटसएप चैट में लिखा- कोई पीछे नहीं हटे, शेख साहब का हुक्म है

Fri, 24 Jun 2022 03:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में नई सड़क पर हुए बवाल का कनेक्शन पाकिस्तान में बैठे आकाओं से जुड़ रहा है। गुरुवार को एक वाट्सएप चैट वायरल हुई, जिसके बाद एटीएस के साथ एनआईए भी सक्रिय हो गई है। 
विज्ञापन
चंद्रेश्वर हाता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नई सड़क पर हुए बवाल की जानकारी पाकिस्तान ही नहीं ईरान और ओमान देशों में भी थी। पुलिस को जांच के दौरान जो व्हाट्सएप ग्रुप मिला था, उसमें ईरान, ओमान और पाकिस्तान के लोग भी जुड़े हैं। इस ग्रुप में बवाल वाले दिन एक मैसेज भी चला है कि अब कोई पीछे नहीं हटेगा, शेख साहब का हुक्म है। वहीं इन देशों का नाम सामने आए के बाद एनआईए भी सक्रिय हो गई है। एनआईए के दो अफसर गुरुवार को शहर में मौजूद भी थे। उन्होंने इन नंबरों की जानकारी के लिए एटीएस से मदद मांगी है।

विज्ञापन

सीधे चंद्रेश्वर हाते की ओर दौड़ पड़ना
ग्रुप में तीन जून की दोपहर 12:45 पर मैसेज भेजा गया, जिसमें लिखा है अल बरकत मार्केट पेंचबाग आ जाना। सब लड़कों को लेकर और झोले में बम रख लाना। दो बजे तक हर हाल में पहुंच जाना। सीधे गुड्डे भाई के फ्लैट के नीचे और वहां पहुंच के गुड्डू भाई के लड़के अंशु के नंबर पे कॉल कर लेना। वह नीचे आ जाएगा। फिर सीधे चंद्रेश्वर हाते की ओर दौड़ पड़ना। अब कोई भी पीछे नहीं हटेगा। गुड्डू भाई का फोटो दिखा दो सब लड़कों को। ताकि सामान कम पड़े तो सीधे उनके पास जा सकें।

विज्ञापन

अतीक खिचड़ी पर 21 मुकदमे 
40 वर्ष का अतीक खिचड़ी अपराधियों का गढ़ कहे जाने वाले गम्मू खां का हाता का रहने वाला है। कर्नलगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कर्नलगंज थाने में 21 मुकदमे दर्ज हैं। अतीक का भाई अकील भी हिस्ट्रीशीटर है। अतीक के खिलाफ लूट, मारपीट, हत्या का प्रयास, ड्रग्स तस्करी, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें