फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेतकर खुद लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। मंगलपुर थाना क्षेत्र के अकारू गांव में प्रेमिका के फोन पर बात न करने से नाराज प्रेमी ने मंगलवार सुबह उसके घर में घुसकर सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद अपने मामा के घर जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। युवक मूल रूप से औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ सरैया का निवासी था।
विज्ञापन


15 वर्षीय किशोरी की मां ने बताया कि उनके पति रिश्तेदारी में गए थे। वह अपनी बड़ी बेटी को घर पर छोड़कर प्रधान के यहां सास का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए गई थी। बेटा और छोटी बेटी मोहल्ले में खेल रहे थे। सुबह नौ बजे के करीब घर लौटने पर बेटी का शव बेड पर चादर से ढका मिला। मां ने बताया कि पड़ोसी के भांजे शिशुपाल (26) के करीब पांच महीने पहले बेटी से संबंध हो गए थे। उसने बेटी को मोबाइल दिया था। करीब एक सप्ताह पहले परिजन को उनके संबंध के बारे में पता चला। परिजन के समझाने पर बेटी ने शिशुपाल से बातचीत बंद कर दी। इस पर शिशुपाल अकारू आ गया और बेटी से संपर्क करने का प्रयास कर रहा था। सोमवार को उसने घर में घुसकर बेटी का मोबाइल तोड़ दिया। फिर मंगलवार सुबह बेटी के घर पर अकेली होने पर उसने हत्या कर दी। फिर उसने अपनी मामी सोमवती के घर में टिनशेड में फंदे से लटक कर जान दे दी। एएसपी आलोक प्रसाद, सीओ डेरापुर सौरभ वर्मा, थानाध्यक्ष महेश दुबे भी घटनास्थल पर पहुंचे।प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेतकर खुद लगाया फंदा

............

दोनों के मोबाइल की जांच से खुलेंगे घटना के पीछे के राज

एएसपी आलोक प्रसाद ने बताया कि प्रेमिका की हत्या व शिशुपाल के आत्महत्या करने के मामले में छानबीन करने पहुंची पुलिस को प्रेमिका के शव के पास से हत्या में प्रयोग किया गया खून से सना सब्जी काटने वाला चाकू मिला है। साथ ही पुलिस ने शिशुपाल की ओर से प्रेमिका को दिया गया मोबाइल बरामद किया गया जबकि शिशुपाल के शव के पास से उसका मोबाइल मिला है। पुलिस घटना की तय तक जाने के लिए दोनों मोबाइलों की जांच करवाएगी। जिससे घटना की वजह पूर्ण रूप से स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन


.............

युवक और किशोरी आपस में दूर के रिश्तेदार थे। कुछ समय पहले दोनों में संबंध हो गए थे। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - आलोक प्रसाद, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें