फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को लोडर से उतार गृहस्थी का सामान लेकर प्रेमी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। पति व बच्चों को छोड़कर दो सालों से कानपुर में रह रही महिला को प्रेमी ने चार दिन पूर्व कहीं और चलकर रहने का झांसा देकर गृहस्थी का सामान हड़प लिया। महिला पुलिस के साथ प्रेमी के गांव पहुंची तो घर में ताला बंद मिला। महिला ने प्रेमी व उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र के शैलापुर गांव निवासी एक युवती की शादी अमौली ठकुरान निवासी युवक के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। बताया कि पैसे के लिए रोज-रोज तकरार होने पर वह पति व बच्चों को छोड़कर कानपुर चली गई और दादानगर स्थित एक कंपनी में मजदूरी करने लगी।
उसी बीच टाइल्स आदि का ठेके पर काम कराने वाले कटेही गांव के युवक से दोस्ती और प्रेम संबंध हो गए। प्रेमी ने शादी करने का आश्वासन देकर उसके साथ एक ही कमरे में रहना शुरू कर दिया। दो साल बीतने के बाद प्रेमी के परिजनों ने किसी दूसरी जगह शादी तय कर दी।
विज्ञापन

सोमवार को प्रेमी अपने पिता के साथ दादानगर मकान पहुंचा और उससे रूरा में रहने का भरोसा दिलाया और फिर लोडर में गृहस्थी का सामान लादकर उसे साथ लेकर चल दिया। चकरपुर के पास लोडर से उतार कर लोडर सहित भाग निकला।
वह किसी तरह प्रेमी के गांव पहुंची तो वहां घर में ताला बंद मिला। उसने घटना की जानकारी डेरापुर थाने में दी। पुलिस ने उसे चौकी दस्तमपुर भेजा। चौकी प्रभारी रामपुत्र यादव ने बताया कि घटना कानपुर नगर क्षेत्र की है। फिर भी महिला के बताने के अनुसार, आरोपियों के घर जांच के लिए गए तो वहां ताला बंद मिला। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें