फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में बंगाली हिंदुओं के लिए जमीन देखने कल आएगी शासन की टीम

विज्ञापन
महेंद्र नगर में शिविर लगाकर मनरेगा जॉब कार्ड बनाते कर्मी।(संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। वर्ष 1970 में पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) छोड़कर मेरठ के हस्तिनापुर में बसे 63 बंगाली हिंदू परिवारों को रसूलाबाद में बसाने के लिए शासन की टीम रविवार को जमीन देखने आ रही है। इसमें अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ हस्तिनापुर में बंगाली समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग भी होंगे।
विज्ञापन

इसको देखते हुए भैंसाया ग्राम पंचायत के मजरे महेंद्र नगर में शुक्रवार को सड़क मरम्मत का कार्य कराया गया। गोशाला व शौचालयों की रंगाई पुताई व सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। गांव में पूरे दिन कई अफसर डेरा डाले रहे।
मेरठ के हस्तिनापुर में बसे पूर्वी पाकिस्तान के 63 हिंदू बंगाली परिवार रसूलाबाद की भैंसाया ग्राम पंचायत में पुनर्वासित किए जा रहे हैं। सरकार ने इन्हें दो एकड़ कृषि भूमि, रहने के लिए 200 वर्ग गज जमीन, एक लाख बीस हजार रुपये देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बंगाली परिवारों को पुनर्वासित करने से पहले रविवार को अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह भैंसाया ग्राम पंचायत पहुंचेंगे। उनके साथ हस्तिनापुर में बंगाली समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग भी होंगे। वह महेंद्र नगर में चिह्नित की गई जमीन का निरीक्षण करेंगे। वहां पहले से पुनर्वासित किए गए बंगाली परिवारों से मुलाकात कर बातचीत करेंगे।
अपर मुख्य सचिव के कार्यक्रम को देखते हुए पाल नगर की गोशाला में रंग रोगन, साफ-सफाई, टीनसेड आदि का कार्य कराया गया। लहरापुर रोड की मरम्मत भी शुरू की गई। महेंद्र नगर सेक्टर एक से चार तक में शौचालयों का रंग रोंगन कराया जा रहा है। गांव के मनरेगा श्रमिकों का जॉब कार्ड बनाने के लिए भी कैंप लगाया गया।
वहीं प्राथमिक विद्यालय महेंद्र नगर में पीडी दिनेश कुमार यादव, तहसीलदार राजकुमार चौधरी, पूर्ति निरीक्षक सुमलिका समेत कई अफसर डेरा डाले रहे। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पूर्व पुनर्वासित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
राज्य सरकार ने बीते 10 नवंबर को इन बंगाली हिंदू परिवारों के पुनर्वास का प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर कराया था। तहसीलदार राजकुमार चौधरी ने बताया कि रविवार को अपर मुख्य सचिव निरीक्षण करने आ रहे हैं। इसी को लेकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें