फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 38 सालों से जल रहा है सौहार्द का दीपक, मुस्लिमों के दीपक से रोशन होती है हिंदुओं की चौखट, जानें कहानी

Mon, 13 Nov 2023 08:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दादामियां चौराहे पर करीब 100 साल पुराना होम्योपैथी दवाखाना चलाने वाले तहारत मंच के संयोजक डॉ. मुस्तफा तारिक ने बताया कि इस बार भी डॉ. विजय कुमार की देहरी पर दीपक जलाए गए। 1985 से यह सिलसिला चल रहा है।
विज्ञापन
मुंशी राम की देहरी पर दीप जलाते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सांप्रदायिक सौहार्द की अद्भुत मिसाल बेकनगंज के दादामियां चौराहे पर दिवाली में रविवार को पेश की गई। पिछले करीब 38 साल से हिंदू समाज के पुरखों की देहरी पर मुस्लिम समाज के लोग दीपक जला रहे हैं। दीपों के कार्यक्रम पिछले एक दशक से तहारत मंच करा रहा है।

विज्ञापन

दिवाली के दिन रविवार शाम करीब सात बजे मंच की तरफ से हिंदू और मुस्लिमों ने एक साथ दीप जलाए। दादामियां चौराहे पर स्वर्गीय मुंशीराम के पुश्तैनी घर की देहरी और दीवारों पर दीपक सजाए गए। मुंशीराम के निधन के बाद से उनका परिवार जालंधर और ब्रिटेन में बस गया।
दो साल दिवाली पर भी उनकी देहरी सूनी रही। तब मुस्लिम समाज के लोगों ने ठाना कि जिन चौखटों पर कभी हिंदू समाज के लोग रहते थे, वहां अब हर दिवाली में दीप जलेंगे। ठीक उसी तरह जिस तरह से होलिका दहन दादामियां चौराहे पर होता है।

विज्ञापन

1985 से यह सिलसिला चल रहा है
दादामियां चौराहे पर करीब 100 साल पुराना होम्योपैथी दवाखाना चलाने वाले तहारत मंच के संयोजक डॉ. मुस्तफा तारिक ने बताया कि इस बार भी डॉ. विजय कुमार की देहरी पर दीपक जलाए गए। 1985 से यह सिलसिला चल रहा है और आगे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन

एक दूसरे से गले मिले और मिठाई खिलाई
दादामियां चौराहे पर राम बालक अत्तार की हकीमी दुकान चलाने वाले उनके परिवार के पम्मी गुप्ता के साथ विष्णु पांडेय, राजन तिवारी, अब्दुल हई, इरफान अंसारी, शोएब नियाज, जाकिर हसन, शाहिद अजीज, दानिश, मुस्तफा तारिक ने दीपक जलाए। एक दूसरे से गले मिले और मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें