फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मूर्ति लाने में जितनी श्रद्धा, विसर्जन में हो उतना ही सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मूर्ति विसर्जन को श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न कराने के लिए अमर उजाला और श्री ओमर वैश्य युवा परिवार की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को लॉफिंग बुद्धा एकेडमी में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। युवा परिवार के महामंत्री वरुण ओमर ने बच्चों को बताया कि जिस सम्मान के साथ देवी-देवताओं की मूर्तियां घर लाई जाती हैं, उसी श्रद्धा से उनका विसर्जन भी करना चाहिए।
विज्ञापन


परिवार के संरक्षक अलंकार ओमर ने कहा कि अभियान के तहत सबसे अधिक लोगों को जागरूक करने वाले बच्चे को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बच्चों को माता-पिता के साथ विसर्जन स्थल पर आने का आमंत्रण दिया। कहा कि युवा पीढ़ी को इस पुण्य कार्य में शामिल होकर सम्मानजनक भूमि विसर्जन का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

एकेडमी के संचालक संजय सचान ने बच्चों को इस विषय पर लेख लिखकर लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि अच्छे लेख को पुरस्कृत किया जाएगा। अभियान में युवा परिवार के तरुण गुप्ता, हिमांशु गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें