फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से बोलीं प्रधान, ग्राम पंचायत की जमीन से नहीं हटा कब्जा तो दे दूंगी त्यागपत्र

विज्ञापन
जानकारी देती प्रधान किरन देवी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली। मैथा तहसील के टोडरपुर गांव की प्रधान ने सड़क किनारे स्थित ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने की शिकायत एसडीएम से की है। प्रधान ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर एक माह में सुनवाई न हुई तो वह पद से त्याग पत्र दे देंगी।
विज्ञापन

विकासखंड मैथा की ग्राम सभा टोडरपुर की प्रधान किरन देवी ने रविवार को एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि कानपुर निवासी एक महिला ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर रही है। मना करने पर परिजनों को फंसाने की धमकी देती है।
कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। एक माह में ग्रामसभा की जमीन कब्जा मुक्त नहीं कराई गई तो वह प्रधान पद से इस्तीफा से देंगी। एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि प्रधान ने पहली बार उन्हें शिकायती पत्र दिया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें